Tuesday, March 1, 2016
Sawalo Ka Jawab Gher Baithe AapKe pass
क्या आपके मन में कोई सवाल है या टेक्नोलॉजी से संबंधित कोई परेशानी आ रही
है? इस स्थिति में आप इंटरनेट की मदद ले सकते हैं। इंटरनेट पर ऐसे कई
टूल्स हैं, जो आपकी हर उलझन को दूर कर सकते हैं।
विकीपीडिया ज्ञान का अथाह सागर है। इसकी स्पेशल रेफरेंस डेस्क की मदद लेकर आप अपने मन में चल रहे
सवालों का जवाब आसानी से प्राप्त कर सकते है
अगर
आपको अपने सवाल के जवाब की जल्दी नहीं है तो विकीपीडिया की रेफरेंस डेस्क
काफी उपयोगी साबित हो सकती है। इसके लिए आपको विकीपीडिया के रेफरेंस डेस्क
पेज (http://goo.gl/VGz6Dk) पर जाना होगा। इसके बाद आपको कैटेगिरी का चुनाव
करना पड़ेगा। आपकी कैटेगिरी कंप्यूटर, आईटी,एंटरटेनमेंट, साइंस, ट्रैवल
आदि हो सकती है। सबसे पहले विकीपीडिया पर सर्च किया जाएगा। इसके लिए सर्च
बॉक्सेज़ उपलब्ध हैं। अगर आपको विकीपीडिया पर जवाब नहीं मिलता है तो बेसिक
रेक्वायरमेंट पढ़ें और अपना सवाल पोस्ट करें। इस सवाल का जवाब आपको 14 दिन
के अंदर एक्सपर्ट द्वारा दिया जाएगा। विकी रेफरेंस डेस्क द्वारा दिए गए
जवाब काफी हद तक प्रमाणिक होते हैं।
QUORA.COM
अगर आपको कोई ऐसा मंच मिल जाए, जहां आप सवाल पूछने के साथ अन्य यूजर्स को जवाब भी दे सकें तो
आपके ज्ञान का सदुपयोग हो सकता है
इस वेबसाइट पर आप अपने मन में चल रहे किसी भी सवाल को पूछ सकते हैं और
दुनियाभर के यूजर्स सवाल का जवाब देंगे। वेबसाइट इस्तेमाल करने के लिए
जरूरी है कि फ्री अकाउंट के लिए साइन अप करें। कोई भी सवाल पोस्ट करने से
पहले वेबसाइट को पूरी तरह से सर्च कर लेना चाहिए, क्योकि आपका जवाब पहले
से मौजूद हो सकता है। यहां आप कैटेगिरी के आधार पर भी अपने सवाल का जवाब
खोज सकते हैं। अगर आप किसी खास विषय में पारंगत हैं तो दूसरे यूजर्स के
सवालों का जवाब दे सकते हैं।
HELPOUTS
गूगल की हेल्पआउट्स सुविधा का इस्तेमाल करके सुलझाएं समस्या।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिनके बारे में आपको काफी जानकारी होती है और
दुनिया के किसी हिस्से में बैठे किसी अन्य व्यक्ति को उस जानकारी की जरूरत
होती है। ऐसे में गूगल का हेल्पआउट्स उपयोगी है। हैंगआउट वीडियो चैट का
इस्तेमाल करके गूगल आपके (टीचर) और जानकारी चाहने वाले व्यक्ति (स्टूडेंट)
के बीच में कनेक्शन स्थापित करता है। हेल्पआउट्स को इस्तेमाल करना आसान
है। आपको सिर्फ यह टाइप करना है कि किस विषय से संबंधित मदद चाहिए। इसके
बाद हेल्पआउट्स उन व्यक्ति के बारे में बताता है जो मदद कर सकते हैं। इसके
साथ ही यह जानकारी भी दी जाती है कि वे आपकी मदद किस समय कर सकते हैं। कुछ
लोग आपको मदद मुफ्त में उपलब्ध करवाते हैं, जबकि कुछ हेल्पआउट्स के लिए
आपको भुगतान करना पड़ता है।
UCLUE.COM
इंटरनेट के युग में आपको किसी सवाल का जवाब खोजने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। घर बैठे हर सवाल का जवाब मिलेगा।
यू
क्लू एक पेड आन्सर सर्विस है। यह फॉर्म्स लेआउट का इस्तेमाल करती है।
अगर आपके पास कोई ऐसा सवाल है, जिसके लिए थोड़ी रिसर्च की जरूरत पड़ेगी तो
आप इसके लिए एक कीमत तय कर सकते हैं और यू क्लू पर पोस्ट कर सकते हैं।
आपको अपने सवाल का जवाब प्राप्त करने के लिए पहले भुगतान करना होगा। आपको
कीमत डॉलर में रखनी होगी और भुगतान पेपल के माध्यम से किया जाएगा। आपके
द्वारा चुकाई गई राशि का 75 फीसदी हिस्सा उस व्यक्ति के पास जाता है, जो
रिसर्च करके आपके सवाल का जवाब देता है और बाकी 25 फीसदी यू क्लू के पास
जाता है। अगर आपके सवाल का 14 दिन के अंदर जवाब नहीं आता है तो आपको फुल
रिफंड मिल जाता है। एक्सपर्ट की मदद से प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए यह
सर्विस काफी उपयोगी है।
TEAMVIEWER
टीमव्यूअर रिमोट कनेक्शंस के लिए अच्छा विकल्प है। नॉन-कमर्शियल इस्तेमाल के लिए यह फ्री है।
अगर कंप्यूटर से संबंधित समस्या है तो इससे 25 पार्टिसिपेंट्स से ऑनलाइन
मीटिंग कर सकते हैं। दोनों तरफ के कम्प्यूटर्स पर यह फ्री सॉफ्टवेयर
इंस्टॉल होना चाहिए। अच्छी परफॉर्मेंस के लिए जरूरी है कि दोनों तरफ
ब्रॉडबैंड कनेक्शन हो। दोनों कम्प्यूटर्स के बीच में कनेक्शंस और डाटा
ट्रांसफर इन्क्रिप्टेड होता है। यह विंडोज, मैक, लिनक्स और आईओएस, विंडोज
फोन और एंड्रॉइड मोबाइल डिवाइसेज पर काम करता है।
JOIN.ME
ज्वॉइन डॉट मी रिमोट कनेक्शन के लिए अच्छा टूल है।
इसके लिए आपको एक फ्री अकाउंट तैयार करना होगा। इसके बाद 'स्टार्ट मीटिंग"
पर क्लिक करने एक छोटा सेटअप डाउनलोड होता है। इसे इंस्टॉल करने पर आपको
ज्वॉइन डॉट मी कंट्रोल पैनल मिलता है। पैनल की मदद से आप एक्स्सेस कोड
जनरेट कर सकते हैं। कंप्यूटर से संबंधित समस्या सुलझाने के लिए दूर बैठा
एक्सपर्ट इस कोड का इस्तेमाल ज्वॉइन डॉट मी की वेबसाइट पर करेगा और उसे
आपकी स्क्रीन नजर आने लगेगी। इससे एक्सपर्ट आपकी समस्या सुलझा पाएगा।
REMOT DESKTOP
अगर आप रिमोट कनेक्शन के लिए कंप्यूटर पर सॉफ्टवेयर इंस्टॉल नहीं करना
चाहते तो क्रोम के एक्सटेंशन 'क्रोम रिमोट डेस्कटॉप" का इस्तेमाल कर सकते
हैं।
यह ब्राउजर के अंदर काम करता है और एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर को
रिमोटली एक्सेस करने की सुविधा देता है। एक्सेस कोड जनरेट करके अपने
कंप्यूटर पर किसी दूसरे कंप्यूटर को एक्सेस करने की इजाजत देते हैं। इससे
आप एक्सपर्ट को कनेक्ट कर सकते हैं। एक्सपर्ट अपने कम्प्यूटर पर क्रोम
का इस्तेमाल करके आपके कंप्यूटर को कंट्रोल करके रिमोट असिस्टेंट देता है।
IYOGI.IN
यह मुफ्त में आपके पीसी की समस्या का पता लगाता है, पर किसी समस्या को
पूरी तरह से ठीक करवाने के लिए आपको इसका पेड प्लान लेना होगा। इसके कई
प्लान्स उपलब्ध हैं, जो 149 डॉलर से शुरू होते हैं। इसमें 3
कम्प्यूटर्स और 2 मोबाइल डिवाइसेज का सपोर्ट शामिल है। इस कीमत में आपको
इसके पीसी ऑप्टिमाइजर सॉफ्टवेयर का लाइसेंस और नए हार्डवेयर का सेटअप व
इंस्टॉलेशन मुफ्त मिलता है। इसको इंटरफेस सरल है और इस्तेमाल करना भी आसान
है।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)






No comments :
Post a Comment