Friday, March 4, 2016
लीजिए डिजिटल नोट्स का मजा - Digital Notes
अब नोट्स बनाने के लिए कागज की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप आसानी से डिजिटल नोट्स बना सकते हैं।
एवरनोट्स है काम का
अगर आपने पेज पर लिखकर नोट्स बना रखे हैं
और बाद में उसे टाइप करना चाहते हैं तो उस पेज की फोटो लें, एवरनोट आपके उस
टेक्स्ट को फौरन आपके फोन में रिटन फॉर्म में सेव कर देगा। अगर पूरे
टेक्स्ट का कुछ भाग आप शेयर नहीं करना चाहते तो उस टेक्स्ट को
सेलेक्ट करके एनक्रिप्ट कर सकते हैं।
वेब नोट्स हैं मददगार
ऑनलाइन रीडिंग करते हुए छोटे नोट्स लेने
के लिए वेबनोट का सॉफ्टवेयर डाउनलोड कीजिए और अपने मर्जी के टेस्ट को
हाईलाइट करते जाइए। आप साथ में अपने कमेंट्स भी लिख सकते हैं। हाईलाइटेड
टेस्ट को इकट्ठा करके नोट्स बना सकते हैं। फिर बुकमार्क और रीड इट लेटर
जैसे ऑप्शन्स से उसे सेव कर सकते हैं। इन पेजों को दोस्तों के साथ फेसबुक,
ट्विटर या ईमेल से आसानी से शेयर कर सकते हैं।
स्लंगनोट का फायदा
क ई प्रोफेशनल्स चाहते हैं कि उनके आईपैड
पर कई एप्लीकेशन्स साइड में खुले रहें, ताकि बार-बार उन्हें खोलने में समय
की बर्बादी न हो। इसके लिए जरूरत है तो सिर्फ स्लिंगनोट लाइट को डाउनलोड
करने की। इसके बाद बस उस पोर्शन को कैप्चर टूल से सर्कल कीजिए और अपने
नोटपैड के साइड में ड्रैग कर लीजिए। इस एप्लीकेशन की मदद से आपके लिए
कैलकुलेशंस बहुत आसान हो जाती हैं।
बनाएं वीडियो नोट्स
वेब पर वीडियो ढूंढऩे के लिए ashampoo.com पर लॉग ऑन करके एशैम्पू फाइंडर चुन लीजिए।
इससे लगभग १५ वीडियो पोर्टल एक साथ मिल
जाएंगे। इन पोर्टल्स पर वीडियो देखकर उन्हें हार्ड डिस्क में सेव कर सकते
हैं। ये १५ पोर्टल्स क्लिप थंबनेल की फॉर्म में मिल जाएंगे। अपनी पसंद की
क्लिप पर क्लिप करें और उसे सेव करें। इन क्लिप को आप आसानी से
कैटेगिराइज भी कर सकते है.
डिगो है उपयोगी
आप diggo.com पर लॉग ऑन करके इसे इंस्टॉल
कर सकते हैं। इसके बाद पेज के सबसे ऊपर आपको बुकमार्क, हाईलाइट, कैप्चर और
रीड लेटर जैसे कई ऑप्शन दिखेंगे। जिस भी पोर्शन को सेव करना चाहते हैं,
हाईलाइट ऑप्शन से उसे सेव कर सकते हैं। आप इस टेक्स्ट के साइड में अपने
कमेंट जोड़ सकते हैं। जब भी कभी इस टेक्स्ट को पढऩे के लिए खोलेंगे, आपके
कमेंट्स भी साथ में दिखाई देंगे।
No similar templates
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment