Friday, March 4, 2016
ट्विटर पर न्यूज का अंबार - Twitter News on The deluge
खास एप्स की मदद से आप ट्विटर पर खबरों को आसानी से पढ़ सकते हैं।
Irve
इसे ट्विटर पर खबर पढऩे के लिए सबसे बेहतरीन एप माना जाता है। सबसे पहले आपको इस एप से ट्विटर अकाउंट में लॉग-इन करना पड़ता है। इससे आप पेज के फॉरमेट में न्यूजपेपर पढ़ सकते हैं। इसमें संबंधित विषयों के लिंक्स भी मिलते हैं। इसमें खबरें व्यवस्थित रूप से पढऩे को मिलती हैं। यह सिर्फ आईपैड पर काम करता है।

Twitted Time
इसमें आप वेबसाइट पर जाकर ट्विटर पर
लॉग-इन करते हैं, तो आपको न्यूजपेपर के रूप में खबरें देखने को मिलती हैं।
इसमें खबरों का चुनाव पॉपुलरिटी के आधार पर किया जाता है। आप ट्विटर सर्च
और ट्विटर लिस्ट से न्यूजपेपर जनरेट भी कर सकते हैं।
Paper II .
यह ट्विटर को न्यूजपेपर फॉर्मेट में बदल देता है। यह खबरों को कैटेगिरी में पेश करता है। इससे न्यूज पढऩे में आसानी होती है। यह पीसी, आईफोन या एंड्रायड ब्राउजर पर चल सकता है। इससे दूसरे यूजर्स के तैयार किए गए 'न्यूजपेपर्स भी पढ़ सकते हैं।
News Me
यह ट्विटर फीड को न्यूजपेपर में बदल देता है। यह एप ट्विटर पर न्यूज रीडिंग के लिए अच्छा है। एप स्टोर से डाउनलोड करने के बाद यह बेहतरीन तरीके से खबरों को प्रस्तुत करता है। खबरों को एक-एक करके पिक्चर्स के साथ देखने के लिए यह शानदार एप्स है।
No similar templates
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment