Tuesday, March 1, 2016
Kritrim Budhimanta - Artificial Intelligance Kiya Hai?
कृत्रिम बुद्धिमत्ता
‘‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता’’ का प्रयोग समान्यतः कम्प्यूटर के क्षेत्र में
विस्तृत प्रगति के संदर्भ में किया जाता है। कम्प्यूटर द्वारा प्रदर्शित की
जाने वाली अनेक बौद्धिक प्रक्रियाओं जैसे ज्ञान का सूक्ष्म प्रदर्शन,
तार्किक समस्याओं का हल करना, अनुसंधान कार्यों में मदद करना आदि को
कृत्रिम बुद्धिमता कहा जाता है। दूसरे शब्दों में आचरण संबंधी पक्षो से
जुड़ी मानवतर्क शक्ति, अधिगम (Learning), अवगम (Perception) आदि का मॉडल
तैयार करने में कम्प्यूटर के प्रयोग को कृत्रिम बुद्धिमता कहते है। कृत्रिम
बुद्धिमत्ता का प्रयोग किसी समस्या को हल करने के लिए तक शक्ति प्रक्रिया
का मॉडल तैयार करने में किया जाता है। खेल सिद्धांत में अनेक संभावित चालों
में कम्प्यूटर द्वारा एक एकसी चाल का चयन किया जाता है जिससे जील की
सर्वाधिक संभावनाएं रहती हैं। यह प्रक्रिया उसके समान है जिसमें एक डॉक्टर
लक्षणों के आधार पर मेडिकल समस्याओं का वर्गीकरण करता है।
साइबरनेटिक्स में जैव पदार्थों में संचार तथा नियंत्रण प्रक्रमों का तथा
यांत्रिक एवं विद्युततंत्रो के साथ उनके संबंधो का विश्लेषण किया जाता है।
यह अध्ययन अंततः रोबोट के विकास में सहायक हो सकता है। किसी मशीन द्वारा
अभिगम उस समय होता है जब कोई कम्प्यूटर किसी निश्चित कार्य को कृत्रिम
बुद्धिमत्ता के प्रोग्रामिंग अनुप्रयोग के आधार पर अपने पिछले प्रदर्शन के
अपेक्षा बेहतर तरीके से करता है। यह विशेषतंत्र वस्तुतः एक कम्प्यूटर
प्रोग्राम है जो किसी भी निश्चित कार्य क संपादन में एक विशेषज्ञ की क्षमता
का अनुकरण करता है।
अभिगम क्रिया में कम्प्यूटर का उपयोग दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। अब
तो लगभग सभी स्कूलों में भी कम्प्यूटर को शिक्षा का अभिन्न अंग बना दिया
गया। विविध प्रकार के व्यक्तिगत कंम्प्यूटर का विकास एवं निर्माण किया जा
रहा है। जिकी सहायता से घर में बैठे बच्चों की अभिगम प्रक्रिया का विकास
किया जाता है। आज विडियो खेलों का प्रचलन काफी तेजी से बढ़ रहा है। ब्रिज,
शतरंज एवं ताश के खेलों में संभावित चालो के संबंध में कम्प्यूटर से ज्ञान
प्राप्त किया जा सकता है। एक भाषा से दूसरी भाषा में अनुवाद करने भी
कम्प्यूटर का योगदान मिल रहा है।
कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रोग्राम के लिए बड़ी मात्रा में प्रोसेसिंग, शक्ति
एवं स्मृति की आवश्यकता है। पांचवी पीढ़ी की मशीनें एवं घोषित प्रोग्रामिंग
भाषाएं यथा - PROLOG एवं LISP आदि कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़ी हुई है।No similar templates
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment