Friday, March 4, 2016
चुटकियों में यू लगाएं आॅनलाइन स्टिकी नोट्स (Sticky Notes Online)
यदि आप अपने महत्वपूर्ण कामों को याद रखने
के लिए स्टिकी नोट्स की मदद लेते है, तो अब आप इसे यूनीक और इनोवेटिव
तरीके से कर सकते है। आप पेपर और उस लगे स्टिकर के बिना भी स्टिकी नोट्स
लगा सकते है। चैंक गए। जी हां, अब ये नोट्स आॅनलाइन लगाए जा सकते है। अब
इंटरनेट पर ऐसी वेबसाइट्स भी उपलब्ध है, जो आपको पेपर लेस तरीके से स्टिकी
नोट्स की सुविधा देती है। ये नोट्स बिलकुल उसी तरह से लगाए जा सकते है।
जैसे आप कागज के नोट्स को लगाते है। आॅनलाइन स्टिकी नोट्स का एक बड़ा फायदा
यह है कि आप इन्हें कहीं से भी एक्सेस कर सकते हैं। चाहे तो आप इन्हें
अपने साथियों के साथ शेयर कर सकते है। साथ ही आप इनके साथ पिक्चर भी लगा
सकते है। जो आपके नोट्स को और भी आकर्षक बना देती है।
चुटकियों में यू लगाएं आॅनलाइन स्टिकी नोट्स
इसके लिए सबसे पहले आप यह वेब पेज ओपन करें -

जैसे ही आप लैंडिग पेज पर आएगें, तो यहाॅ
आपको कार्डबोर्ड की एक सरफेस नजर आएगी। बाई तरफ सबसे ऊपर जब आप प्लस के
निशान पर क्लिक करेगें, तो यहां आपको स्टिकी नोट लिखने का आॅप्शन मिलेगा।
आप यहां अपने नोट्स के लिए कलर को चुन सकते है। इसके बाद आप इसे ड्रैग कर
किसी भी जगह ले जा सकते है। इसी तरह आप कई नोट्स एड कर सकते है। यदि आप इस
फ्री वेबसाइट पर अकाउंट बनाकर नोट्स सेव करते है, तो इन्हे कहीं पर भी
इंटरनेट के जरिए एक्सेस किया जा सकता है।
No similar templates
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment